Har Ghar Tiranga Certificate Download (2024)

Har Ghar Tiranga Certificate Download: 2024 में भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। इस शुभ मौके के उपलक्ष में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से 9 अगस्त से लेकर के 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाने की गुजारिश की है।

इस अभियान के अंतर्गत आपको अपने छत पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेना है और उसे हर घर तिरंगा अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करके इसका सर्टिफिकेट प्राप्त करना है। 

अगर आप भी इस बार कुछ अलग तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहते हैं और चाहते हैं, कि आपका भी हर घर तिरंगा के आधिकारिक पोर्टल पर फोटो हो और बाकायदा आपके पास इसका एक सर्टिफिकेट हो तो आप हमारे लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़े आज हम आपको इस अभियान के बारे में और साथ ही साथ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन करने से लेकर उसे डाउनलोड करने तक की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं।

Har Ghar Tiranga Certificate

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
अभियान का नामहर घर तिरंगा अभियान 2024
लॉन्च कियाप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
पंजीकरण शुल्क निशुल्क
उद्देश्यदेश के हर घर में तिरंगा लहराना
अभियान से जुड़ने की महत्वपूर्ण तिथि 9 अगस्त 2024 से लेकर 15 अगस्त 2024
अभियान से जुड़ चुके कुल प्रतिभागीतक अब तक 2 करोड़ से भी अधिक लोग जुड़ चुके हैं 

हर घर तिरंगा अभियान क्या है ?

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम शुरू की है। इस अभियान के अंतर्गत आपको हर घर तिरंगा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और तिरंगे के साथ अपने सेल्फी को वहां पर अपलोड करना है। प्रिया प्रमाण पत्र आपके राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति प्रेम को दर्शाएगा। सर्टिफिकेट बनवाने और इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरे तरीके से निशुल्क है। 

हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य 

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट का मुख्य उद्देश्य भारत देश के नागरिकों के मन में देशभक्ति की विचारधारा को लाना है। देश के शहीद अमर जवानों की याद में उन्हें भावपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करना है। 

हर घर तिरंगा अभियान की महत्वपूर्ण तिथियां

चलिए अब हम आप सभी लोगों को आगे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियां के बारे में जानकारी देते हैं और आप इसके लिए नीचे दिए जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ें। 

महत्वपूर्ण तिथि विवरण 
अभियान प्रारंभ होने की तिथि9 अगस्त वर्ष 2024 से
अभियान खत्म होने की अंतिम तिथि15 अगस्त 2024 तक 

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस अभियान से जुड़ने के लिए सरकार ने किसी भी प्रकार के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया निर्धारित नहीं किया है। देश का हर छोटा बड़ा नागरिक इस अभियान से निशुल्क जुड़ सकता है।

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

हर घर अभियान से जुड़ने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप जब तक अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर नहीं करेंगे तब तक पोर्टल पर अपना सेल्फी अपलोड नहीं कर सकते और ना ही अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट की डिमांड नहीं की गई है, आप बिना डॉक्यूमेंट के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

हर घर तिरंगा अभियान पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें 

चलिए अब हम आप सभी लोगों को आगे तिरंगा अभियान पोर्टल में प्रतिभागी बनने के लिए आपको किस प्रकार से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना है, इसके बारे में जानकारी देते हैं और आप इसके लिए नीचे हमारे द्वारा दिए जानकारी को ध्यान से पढ़े और बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करते चले जाएं। 

1. हर घर तिरंगा अभियान पोर्टल पर जाएं

अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको ब्राउज़र की सहायता से हर घर तिरंगा अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

2. साइन इन योर अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें

अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर कई सारे ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। वहां पर आपको सिर्फ और सिर्फ दिखाई दे रहे साइन इन योर अकाउंट वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।

3. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे 

अब इतना करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा, यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और आपसी संबंध कुछ अन्य जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा। जो भी जानकारी आपसे मांगी जा रही है, आप उन्हें सही-सही वहां पर भर दीजिए।

4. अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सेव करें

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लेने के बाद अब आपको इसे सेव करना होगा और वहां पर दिए गए सेव वाले बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सेव कर दीजिए। किस प्रकार से आपका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है और अब आपको आगे हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

Har Ghar Tiranga Certificate Download 2024

अपने सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताए गए प्रक्रिया को ध्यान से पढ़े और उसे फॉलो करते चले जाएं।

हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?:

  • सबसे पहले यहाँ क्लिक करें – हर घर तिरंगा
  • आप इसके होम पेज पर पहुंच जायेंगे।
  • अब Take Pledge पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Next पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम , मोबाइल नंबर , प्रदेश और India पर टिक कर, Take Pledge पर क्लिक करें।
  • Browse Files कर अपने गैलरी या फोल्डर से फोटो अपलोड करें , या Click Picture पर Selfie ले कर अपलोड करें।
  • अगर आपने पहले से ही तिरंगे के साथ फोटो लेकर के उसमें कुछ और एडिटिंग वगैरा की है, तो उस फाइल को भी सीधे वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
  • सेल्फी को अपलोड करने के बाद कुछ समय इंतजार करना है, यहां पर कुछ प्रोसेसिंग होगी और आपका सर्टिफिकेट ऑटोमेटिक जनरेट होगा।
  • अब आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करने और शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • डाउनलोड सिंबल पर क्लिक कर Har Ghar Tiranga Certificate Download करें।
  • इस प्रकार से आपका हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।
Har Ghar Tiranga Certificate Download - Home
Har Ghar Tiranga Certificate Download - Take Pledge
Har Ghar Tiranga Certificate Download - Take Pledge form
Har Ghar Tiranga Certificate Download - browse files
Har Ghar Tiranga Certificate Download kaise kare- Submit
Har Ghar Tiranga Certificate Download kaise kare- Generate Certificate
Har Ghar Tiranga Certificate Download - Download

Har Ghar Tiranga Certificate 2024 Download से सम्बंधित FAQ. 

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट का उपयोग क्या है?

इसका कोई विशेष प्रयोग नहीं है बस यह देश प्रेम को दर्शाता है और साथ ही साथ अमर शहीद जवानों की याद में श्रद्धांजलि के रूप में इसे डेडीकेट किया जा सकता है।

क्या हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कोई चार्ज देना होगा?

जी बिल्कुल भी नहीं आपको ₹1 का कोई भी चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है।

हर घर तिरंगा अभियान कब से कब तक चलाया जाएगा?

हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त लेकर के 15 अगस्त 2024 तक चलाया जाएगा।

Har Ghar Tiranga Certificate Download के बारे में हमने लेख में विस्तार पूर्वक को जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद की हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप लोगों से जरूर उपयोगी और सहायक साबित हुई होगी।

अगर जानकारी उपयोगी लगी है तो आप इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का मौका मिले। 

Leave a Comment