Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana (झारखंड राज्य फसल राहत योजना)
योजना का नाम | फसल राहत योजना |
राज्य | झारखण्ड |
किसके द्वारा शुरू की गई | झारखण्ड की सरकार |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
योजना का उद्देश्य | किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुई फसल नुकसान की भरपाई |
लाभ | फसल नुकसान के अनुसार आर्थिक सहायता |
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana
किसानों के हित में सरकार के द्वारा कई सारी सरकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। हर वर्ष किसानों को मौसम की वजह से फसल नुकसान झेलना पड़ता है, जिसे ध्यान में रखते हुए अब राज्यों में फसल राहत योजना को शुरू किया जा रहा है। इसी फेहरिस्त में अब झारखंड राज्य का भी नाम शामिल हो गया है। राज्य में झारखंड राज्य फसल राहत योजना को आरंभ कर दिया गया है।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों को हो रहे फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। सरकार के द्वारा किसानों को सीधा बैंक खाते में DBT यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर की मदद से नुकसान की भरपाई की जाएगी। आइये विस्तार से झारखंड राज्य फसल राहत योजना के बारे में जानते हैं।
झारखंड राज्य के किसान किस तरह से झारखंड राज्य फसल योजना का लाभ ले सकते हैं। कौन-कौन से दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा? किन किसानों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ दिया जाएगा। आइये आगे आपको झारखंड राज्य की इस खास योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं।
- Krishi Sakhi Yojana: 80 हजार रुपये तक कमा सकेंगी महिलायें
- Namo Shetkari Yojana 4th Installment: किसानों को इस दिन मिलेगी 6000 रुपए की किस्त
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है?
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन की वजह से अधिक वर्षा, ओलावृष्टि, सूखा जैसी समस्या देखने को मिल रही है। खराब मौसम की वजह से किसानों की फसलों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। कई क्षेत्रों के किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इस समस्या को समझते हुए झारखंड राज्य फसल राहत योजना को प्रारंभ किया गया।
योजना की मदद से किसानों को आर्थिक सहायता दी जावेगी। योजना की मदद से किसानों को 3000 से लेकर 4000 प्रति एकड़ के हिसाब से सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। सरकार ने प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, तूफान, बारिश, चक्रवात, ओलावृष्टि, जल भराव, भूस्खलन, सूखा जैसी प्राकृतिक समस्याओं को इस योजना में शामिल किया है। यदि इन कारणों की वजह से फसल नुकसान होता है तो किसान के नुकसान की भरपाई झारखण्ड सरकार के द्वारा की जाएगी।
योजना का उद्देश्य
प्राकृतिक आपदा की वजह से जब किसान की फसल बर्बाद हो जाती है, तो उसे आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। साथ ही उसकी मेहनत भी व्यर्थ जाती है। झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई झारखंड राज्य फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य किसान की फसल नुकसान की भरपाई करना है। इससे किसान को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
फसल नुकसान होने की वजह से बाजार में इन्हें कम कीमत में उसे खरीदा जाता है। ऐसे में किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। सरकार के द्वारा दी जाने वाली राहत राशि से किसान खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। बुरे वक्त में यह राशि किसानों के काम आएगी और वह अपनी आजीविका को बिना किसी आर्थिक परेशानी के चला पाएंगे।
योजना हेतु पात्रता
झारखंड सरकार के द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों हेतु पात्रता निर्धारित की गई है। वही किसान योजना का लाभ लेने के पात्र हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत आएंगे। नीचे आपको पात्रता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार आप जांच कर सकते हैं कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए आप पात्र हैं या फिर अपात्र।
- सिर्फ झारखंड के मूल निवासी किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाता है।
- आवेदन करने वाले किसान की आयु 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होना अनिवार्य है।
- सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक किसान के घर में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- जो किसान स्वयं की भूमि पर खेती कर रहे हैं, वही योजना का लाभ ले सकते हैं।
- किसान के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए, जो कि आधार कार्ड से लिंक हो।
जरूरी दस्तावेज
जो किसान योजना के पात्र हैं तो आवेदन करने लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होना भी अनिवार्य है। कौन-कौन से दस्तावेजों के साथ किसान झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए आवेदन कर सकता है, उसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं।
- किसान का आधार कार्ड
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- खेत से संबंधित दस्तावेज जैसे खसरा-खतौनी
- किसान का घोषणा पत्र
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व रसीद
- किसान का पंजीकरण नंबर
- मोबाइल नंबर
झारखंड राज्य फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
अलग-अलग चरणों में किस झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है, जिससे कि किसानों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आगे आपको स्टेप बाय स्टेप बताया गया है कि किस तरह से किसान झारखंड राज्य फसल रहती योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकता है।
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
झारखंड राज्य फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए झारखंड के मूल निवासी किसान को सबसे पहले योजना से संबंधित ऑफिशल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। किसान लिंक पर क्लिक कर सीधा आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। यहीं पर किसान आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है।
2. होम पेज पर उपलब्ध है आवेदन की लिंक
जब आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे, तो यहां होम पेज पर आपको आवेदन करने की लिंक मिल जाएगी। होम पेज पर ‘आवेदन करें 2023-24’ का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म को ओपन कर लेना है।
3. आवेदन पत्र को भरें
लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म में आपको आधार कार्ड में दिया गया किसान का नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, बैंक खाते का विवरण देना होगा। ध्यानपूर्वक किसान इन जानकारियों को दर्ज करें, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलने में परेशानी ना आये। जानकारी गलत पायी जाने की स्थिति में आवेदन पत्र को निरस्त किया जा सकता है।
4. भूमि व फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करें
किसान की सामान्य जानकारी के बाद अब भूमि व फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। ध्यान रहे कि किसान सावधानी पूर्वक इस प्रक्रिया को पूरा करें। किसान को अपने जिले का नाम, हल्का, मोजा, प्लाट नंबर, खेत का रकवा आदि की जानकारी आवेदन पत्र में भरनी होगी।
5. दस्तावेजों को अपलोड करें
झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने से पहले आपको दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। जब आपके दस्तावेज अपलोड हो जाएंगे, इसके पश्चात आप आवेदन पत्र को सबमिट कर सकते हैं। इस तरह से पात्र किसान की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
योजना का लाभ
- झारखंड सरकार की झारखंड राज्य फसल राहत योजना के माध्यम से किसान को फसल का नुकसान होने पर इसकी भरपाई की जाती है।
- सरकार के द्वारा 30% से 50% फसल नुकसान पर राज्य सरकार ₹3000 प्रति एकड़ के हिसाब से भुगतान करती है।
- यदि किसान की फसल 50% से ज्यादा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुई है, तो प्रति एकड़ ₹4000 के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती है।
- फसल नुकसान के बाद किसानों की फसलों का उचित दाम नहीं मिलता, जिस वजह से उन्हें आर्थिक हानि होती है। इस आर्थिक हानि से बचने के लिए सरकार किसान को यह सहायता राशि प्रदान करती है।
- फसल नुकसान के बदले मिलने वाली इस राशि का इस्तेमाल किसान अपने रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकता है।
- जो भी किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क भी देना अनिवार्य नहीं होता।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना पावती डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- किसान को पावती डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर पावती डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा। जहां से आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको पावती डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, फसल का प्रकार, आधार नंबर व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- अपनी पावती को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल पाएंगे।
झारखंड फसल बीमा योजना लिस्ट कैसे चेक करें
झारखंड सरकार के द्वारा आवेदन करने के पश्चात किसान की खेती के नुकसान का सत्यापन किया जाता है। पटवारी के द्वारा जांच की जाती है कि किसान की फसल को कितना नुकसान पहुंचा है, जिसके आधार पर सरकार किसान का नाम फसल राहत योजना में शामिल कर सूची जारी करती है। ऑनलाइन माध्यम से इस सूची को किसान देख सकते हैं, जिसकी जानकारी आप नीचे पढ़ेंगे।
- झारखंड फसल राहत योजना की सूची देखने के लिए किसान को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर किसान झारखंड फसल राहत योजना सूची के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां किसान अपना पंजीकरण क्रमांक व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- किसान के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज कर दें।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आपकी स्क्रीन पर झारखंड फसल राहत योजना लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चैक कर सकते हैं।
FAQ-
झारखंड फसल राहत योजना का पैसा कब मिलता है?
किसान के आवेदन करने के बाद सरकार के द्वारा जांच की जाती है, जिसके बाद सरकार 3 महीने के अंदर ऑनलाइन माध्यम से नुकसान की भरपाई किसान के खाते में जमा कर देती है।
झारखंड फसल राहत योजना की सहायता राशि कितनी है?
यदि किसान की फसल को 30% से 50% नुकसान हुआ है तो प्रति एकड़ के हिसाब से 3000 रुपए और 50% या इससे अधिक होने की स्थिति में 4000 प्रति एकड़ के हिसाब से नुकसान की भरपाई की जाती है।
झारखंड फसल राहत योजना के लिए E-KYC कैसे करें
जो भी किसान फसल राहत योजना के अंतर्गत E-KYC करवाना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन सेंटर जाना होगा। यहां पर किसान के अंगूठे और आधार संख्या के माध्यम से E-KYC की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।