मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना: Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Apply Online

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Apply Online: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत कोविद-19 में अनाथ हुए बच्चों को भी लाभ प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से यह एक लाभकारी योजना है।

योजना का नाममुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना
राज्य मध्य प्रदेश सरकार
लॉन्च कियामोहन यादव
लाभार्थीअनाथ बच्चे और कोविद-19 में अनाथ हो चुके बच्चे
आर्थिक सहायता राशि0 से 5 वर्ष बच्चों के लिए ₹4000 की आर्थिक सहायता राशि और 5 वर्ष से अधिक बच्चों के लिए ₹5000 से लेकर ₹8000 की आर्थिक सहायता राशि 
उद्देश्यबेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना और बेहतर शिक्षा प्रदान करते हुए रोजगार दिलवाने  

इस योजना के अंतर्गत बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा निशुल्क में प्राप्त होगी ही साथ ही साथ उन्हें बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप भी करवाया जाएगा और साथी आर्थिक सहायता राशि इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त होगी। जो बच्चे बेहद छोटे हैं और जिनकी उम्र महज 0 से 5 वर्ष के बीच में है। 

और वह अपने किसी अभिभावक के साथ रह रहे हैं, तो उनके बेहतर पालन पोषण के लिए सरकार की तरफ से ₹4000 की आर्थिक सहायता राशि भी प्राप्त होती रहेगी। आज हम इस योजना के बारे में आपके लेख में संपूर्ण विस्तृत जानकारी देंगे, इसीलिए आप लेख में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और किसी भी जानकारी को बिल्कुल भी इग्नौर ना करें।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना क्या है?

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस योजना को मध्य प्रदेश के राज्य सरकार की तरफ से लांच किया गया है। योजना का पूरा फोकस अनाथ बच्चों पर है और इतना ही नहीं कोविद-19 महामारी के दौरान जो भी बच्चे अनाथ हो चुके हैं, उन्हें भी योजना का पूरा लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के दौरान जीरो से लेकर की 18 वर्ष के आयु के बीच में अनाथ हो चुके बच्चों को सरकार की तरफ से बाल गृह में आश्रय दिया जाएगा और उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य से लेकर के उसके वेतन शिक्षा सुविधाओं को भी पूरा किया जाएगा ताकि बच्चे आगे चलकर अपने करियर में कुछ अच्छा मुकाम हासिल कर सके। बाल गृह में रहने वाला बच्चा अगर चाहे तो आगे उसके दर्ज की शिक्षा हासिल करने के लिए भी सरकार की सहायता ले सकता है और सरकार उसका पूरा खर्चा स्वयं निर्वहन करेगी।

इसके अलावा जो भी अनाथ बच्चे अपने किसी अभिभावक या फिर रिश्तेदार के साथ रह रहे हैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना को करते हुए सरकार के तरफ से ₹4000 की सहायता राशि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18 वर्ष तक प्रदान की जाएगी। 

इसके अलावा इस दौरान बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला भी करवाया जाएगा और इतना ही नहीं बच्चा अगर किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ना चाहता है तो उसके फीस का भी खर्चा मध्य प्रदेश सरकार खुद उठेगी। अगर बच्चा 18 वर्ष की उम्र का है और वह अनाथ है तो ऐसे में सरकार उसके बेहतर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए हर महीने ₹8000 की सहायता राशि बच्चों के सीधे बैंक खाते में प्रदान करेगी।

अगर बच्चा किसी कॉम्पिटेटिव परीक्षा की तैयारी करना चाहता है और उसे किसी भी चीज की जरूरत है तो सरकार इसका भी पूरा ध्यान रखेगी। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत बच्चों को सरकार की तरफ से अलग-अलग क्षेत्र में उनके इंटरेस्ट के मुताबिक कंपनियों में इंटर्नशिप भी करवाएगी और इंटर्नशिप के दौरान बच्चों को सहायता राशि सीधे उसके बैंक खाते में मिलती रहेगी। बच्चा जहां भी इंटर्नशिप कर रहा है, सरकार वहां पर उसे जॉब दिलाने की भी पूरी कोशिश करेगी।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी बच्चों को अलग-अलग प्रकार से दो तरह के की आर्थिक सहायता राशि सुविधा प्राप्त होगी और इसके लिए आप नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

आफ्टर केयर की राशि

  • 18 वर्ष की आयु के बाद बाल संरक्षण संस्थानों से निकलने वाले बच्चों के लिए योजना।
  • बड़े संस्थानों और औद्योगिक संस्थानों में इंटर्नशिप का मौका।
  • इंटर्नशिप के दौरान 5,000 रूपए प्रति माह की वित्तीय सहायता।
  • पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग, पैरामेडिकल, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, टूरिज्म आदि में कमर्शियल ट्रेनिंग।
  • ट्रेनिंग के दौरान 5,000 रूपए प्रति माह।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान 5,000 से 8,000 रूपए प्रति माह की सहायता, 24 वर्ष की आयु तक।

स्पॉन्सरशिप योजना

  • 18 वर्ष या उससे कम आयु के अनाथ बच्चों के लिए योजना।
  • रिश्तेदारों या अभिभावकों द्वारा पालन-पोषण किए जा रहे अनाथ बच्चों को ₹4,000 प्रति माह वित्तीय सहायता।
  • यह राशि बच्चों के देखभाल करने वाले के संयुक्त बैंक खाते में जमा होगी।
  • 18 वर्ष की आयु तक आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा सहायता।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य

मध्य प्रदेश राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से अपने राज्य में अनाथ बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर शिक्षा सुविधा और बेहतर रोजगार सुविधा प्रदान करना चाहती है। अनाथ बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए काफी सारी आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से सरकार इस योजना का निर्वहन कर रही है। 

योजना का संपूर्ण संचालन का कार्यभार महिला एवं बाल विकास विभाग को सोपा गया है। इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को बेहतर जीवन यापन करने में सरकार की तरफ से जरूरी सुविधाएं प्राप्त होगी ही साथ ही साथ उनके बेहतर करियर को भी उज्जवल करने में सरकार पूरा अपना संपूर्ण योगदान देगी। 

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता मापदंड

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निश्चित पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा और आप इसके लिए नीचे पॉइंट में दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें। 

  • 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे लाभ उठा सकते हैं।
  • माता-पिता को खो चुके बच्चे पात्र हैं।
  • बच्चा मुख्य रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन के दौरान आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी और आप इसके लिए नीचे पॉइंट में दिए गए जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें। 

  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थाई मोबाइल नंबर 

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Apply Online

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे द्वारा नीचे बताई गई प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ने जाएं और उसे फॉलो भी करें।

1. बाल आशीर्वाद योजना के वेबसाइट पर जाएं

योजना में आवेदन करने के लिए आपको बोल आशीर्वाद योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

2. लॉगिन के ऑप्शन पर जाएं

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाने के बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे और आपके यहां पर दिखाई दे रहे लॉगिन वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।

3. न्यू रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करें

अब आपके यहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें। जैसे ही आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक करेंगे आप एक नए यूजर इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे।

4. आवेदन फार्म को भरे

अब यहां पर आपको अपना लॉगिन आईडी बनाने के लिए कुछ जानकारी देनी होगी। आवेदन फार्म में आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है। आप उन जानकारी को ध्यान से जरूर भरें किसी भी प्रकार की गलत जानकारी वहां पर ना भरे।

5. अपना यूजर आईडी पासवर्ड चुने

आवेदन फार्म को ध्यान से भरने के बाद अब आपको आगे अपना यूजर आईडी पासवर्ड क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रहे आपके यहां पर यूनिक और आपको याद रहने वाला अपना यूजर आईडी पासवर्ड क्रिएट करना है। 

6. यूजर आईडी पासवर्ड कंफर्म करें

यूजर आईडी पासवर्ड चुनने के बाद अब आपके यहां पर एक बार फिर से यूजर आईडी पासवर्ड को कंफर्म करने के लिए कहा जाएगा और आप इसे कंफर्म कर ले।

7. डन के ऑप्शन पर क्लिक करें

अब ऊपर बताए गए सभी प्रकार के जरूरी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपको अंतिम में अपना यूजर आईडी पासवर्ड क्रिएट करने के लिए वहां पर दिखाई दे रहे डन के ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है और इस प्रकार से आपका यूजर आईडी पासवर्ड बन जाएगा।

8. वेबसाइट में लॉगिन करें

योजना में आवेदन करने के लिए आपको वहां पर अब पोर्टल पर लॉगिन करने को कहा जाएगा। वहां पर दिखाई दे रहे लॉगिन के ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें और अपने यूजर आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल करके वेबसाइट में लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करें।

9. आवेदन के ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें

अब इसके बाद आपके सामने योजना से संबंधित सभी जरूरी जानकारी दिखाई देगी और साथ ही साथ यहां पर आवेदन फार्म को डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा और आप आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लें। 

10. आवेदन फार्म का प्रिंटआउट निकालो

आवेदन फार्म को डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट निकालना है और उसके बाद इसमें पूछी जा रही जानकारी को ध्यान से भरना है। ध्यान रहे आवेदन फार्म में जो भी जानकारी पूछी जा रही है, आप उसे सही से भरे और किसी भी प्रकार की जानकारी को गलत न भरें।

11. आवेदन फार्म में डॉक्यूमेंट अटैच करें

आवेदन फार्म में मांगे जा रहे सभी प्रकार की जरूरी डॉक्यूमेंट को आपको अटैच करना होगा। आप प्रत्येक डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी बनाएं और उसके बाद आवेदन फार्म में इसे अटैच कर दें।

12. महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन सबमिट करें

जब आपका आवेदन फॉर्म सबमिट करने के लिए तैयार हो जाए, तब आप इसे अपने नजदीकीमहिला एवं बाल विकास के विभाग में जाकर केजमा कर दीजिए। इस प्रकार से योजना के अंतर्गत आपका आवेदन पूरा हो जाता है।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का आवेदन स्टेटस कैसे देखें

अगर आपने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर दिया है और आपको भी पता नहीं है कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या फिर नहीं तो ऐसे में आप इसका स्टेटस देख सकते हैं और इस प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए नीचे पॉइंट में दिए गए जानकारी को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करते जाएं। 

  • आवेदन की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाने के बाद आपको सबसे नीचे जाना है और आपके वहां पर आवेदन की स्थिति देखें नामक ऑप्शन देखने को मिलेगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दें।
  • अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे और यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर एंटर करने को कहा जाएगा और आप इन जानकारी को वहां पर एंटर करें।
  • इसके बाद आपको वहां पर कैप्चा कोड सॉल्व करने के लिए कहा जाएगा और कैप्चा कोड को सॉल्व करें। कैप्चा कोड सॉल्व करने के बाद आपको वहां पर गेट डिटेल का ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस पर क्लिक करें।
  • आप जैसे कि इतनी प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं, आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देने लगेगी और आपको पता चल जाएगा कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या फिर नहीं।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के प्रमुख लाभ

मुख्यमंत्री वाला आशीर्वाद योजना के आने को लाभ है, चलिए अब हम आप सभी लोगों को आगे इसके कुछ प्रमुख लाभ के बारे में भी बता देते हैं और आप इसके लिए नीचे पॉइंट में दिए गए जानकारी को ध्यान से पढ़ें। 

  • अनाथ बच्चों को प्रति महीने 4000 रुपये आर्थिक सहायता।
  • चिकित्सा सुविधा और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध।
  • आर्थिक, शैक्षणिक, चिकित्सा और व्यावसायिक सहायता।
  • 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को 5000 रुपये प्रति महीने की सहायता, 1 साल या इंटर्नशिप तक।
  • रिश्तेदारों या संरक्षकों के साथ रह रहे बच्चों को 4000 रुपये प्रति महीने, 1 साल तक।
  • व्यावसायिक प्रशिक्षण और शिक्षा की सुविधा।

FAQ. 

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य में शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को किसके लिए शुरू किया गया है?

इस लाभकारी योजना को अनाथ बच्चों के लिए शुरू किया गया है और साथ-साथ कॉविड-19 के दौरान दिन बच्चों के माता-पिता नहीं है और बच्चे अनाथ हो चुके हैं एवं अपने किसी अभिभावक के ऊपर वह पूरे तरीके से आश्रित है, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करेंगे?

इस योजना के अंतर्गत आप अपने नजदीकी बाल विकासविभाग में जाकर के कर सकते हैं। इसके अलावा सब जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी आप ऑनलाइन अपना आवेदन दे सकते हैं।

आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Apply Online के बारे में सभी जरूरी जानकारी के बारे में बताया है। मध्य प्रदेश सरकार के तरफ से अनाथ बच्चों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और उपयोगी योजना साबित हो रही है।

अगर इस योजना के बारे में आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी उपयोगी लगी हो तो आप इसे सोशल मीडिया पर अन्य लोगों के साथ शेयर करें ताकि आपके जरिए दूसरों को भी इस योजना के बारे में पता चल सके और वह इसका लाभ अनाथ बच्चों तक पहुंच सके।

योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप अपना प्रश्न कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपको इसका शीघ्रप शीघ्र उत्तर देने की कोशिश करेंगे।

Leave a Comment