Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024: 50000 रूपये तक खर्चा देगी सरकार, ऐसे करे आवेदन

mukhyamantri kanya utthan yojana: बिहार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अपने राज्य के गरीब और आर्थिक स्थिति से कमजोर कन्याओं को उनकी बेहतर शिक्षा हेतु बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को सरकार ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने तक आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है।

अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होना चाहती हो और अपना आवेदन करना चाहती हो तो ऐसे में आप तो इस लेख को शुरू से लेकर अंतिम तक पढ़ना होगा। हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लिखकर माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024

Table of Contents

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किसने लांच कियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विभागमहिला कल्याण विभाग
लक्ष्यछात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
लाभार्थीबिहार राज्य की लड़कियां
स्कीम का प्रकारकन्याओं को पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता 
आवेदन का तरीकाऑनलाइन 

Kanya Utthan Yojana 2024 क्या है ?

बिहार कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बिहार राज्य सरकार अपने राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं को स्नातक की डिग्री हासिल करने तक ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि अलग-अलग किस्तों में प्रदान करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बिहार राज्य सरकार करीब 1.5 करोड़ कन्याओं को लाभान्वित करने पर विचार कर रही है और इतना ही नहीं उन्हें शिक्षा संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए आर्थिक सहायता के साथ कई अन्य लाभ भी प्रदान करेगी। 

जिस भी घर में दो बेटियां होगी उन्हें किसका लाभ मिलेगा और अगर परिवार में तीसरी बेटी भी है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा इसीलिए केवल दो बेटियों के लाभ हेतु आप इसमें अपना सफलतापूर्वक आवेदन दे सकती हो।

यह एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा लाभार्थी कन्याओं को धनराशि प्रदान करती है।

Kanya Utthan Yojana 2024 के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सहायता राशि किन-किन किस्तों में मिलती है और कितनी कितनी मिलती है इसके बारे में जानने के लिए नीचे तालिका में दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर देखें।

सेनेटरी नेपकिन के लिए300  रूपये 
यूनीफोर्म के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में600 रूपये 
3 से 5 वर्ष की आयु में700 रूपये 
6 से 8 वर्ष की आयु में1000 रूपये 
9 से 12 वर्ष की आयु में1500 रूपये 

Kanya Utthan Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत बिहार की बेटियों को स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किश्तों में वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे वे पढ़ाई की ओर बढ़ेंगी। इस योजना से सभी बेटियां सशक्त बनेंगी और राज्य का शैक्षिक विकास होगा।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा में बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनेगा और वे आत्मनिर्भर होंगी। यह योजना उन माता-पिता को भी आर्थिक मदद देगी जो अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं जुटा पाते।

Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए पात्रता मापदंड

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन करने से पहले सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप निश्चित पात्रता मापदंड के बारे में अच्छे से जाने और आप इसके लिए नीचे पॉइंट में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। 

  • उम्मीदवार कन्या मूल रूप से बिहार राज्य की निवासी होनी चाहिए। 
  • बालिका किसी भी जाति वर्ग से हो वह आवेदन करने के लिए पत्र मानी जाएगी। 
  • बालिका अगर गरीब है और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रहता है ऐसे में वह योजना में आवेदन दे सकती है।
  • अगर बालिका बड़ी हो चुकी है, तो वह इंटरमीडिएट में मान्यता प्राप्त कॉलेज से पढ़ाई कर रही हो या फिर पढ़ाई कर चुकी हो। 
  • योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं है अर्थात नवजात कन्या भी योजना में आवेदन के लिए पत्र मानी जाएगी।
  • एक परिवार की केवल दो बालिकाओं को की योजना के अंतर्गत किया जाएगा। 
  • परिवार के कुल वार्षिक आय 150000 रुपए या फिर इससे कम होनी चाहिए। 

Kanya Utthan Yojana 2024 में आवेदन हेतु जरूरी डॉक्यूमेंट 

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की भी आवश्यकता होगी और इसकी जानकारी नीचे पॉइंट में बताई गई है। 

  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • आवेदक छात्र का आधार कार्ड
  • इंटरमीडिएट पास की मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट प्रवेश पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थाई मोबाइल नंबर 

Kanya Utthan Yojana 2024 Online Apply कैसे करें 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने के लिए आप नीचे बताइए प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करते चले जाए। 

1. ई-कल्याण पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं:

योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम कल्याण पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।

2. होम पेज पर जाएं:

वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद यहां पर आपको अनेकों प्रकार के ऑप्शन देखने को मिलेंगे और आपको नीचे बताइए प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करना होगा। 

3. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिंक पर क्लिक करें:

होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें” (Link-1) या “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें” (Link-2) के लिंक पर क्लिक करना होगा। आप इन दोनों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

4. क्लिक हियर टू अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें:

लिंक पर क्लिक करने के बाद, अगले पेज पर आपको “क्लिक हियर टू अप्लाई” के लिंक पर क्लिक करना होगा।

5. रजिस्ट्रेशन विवरण भरें:

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, टोटल ऑब्टेंड मार्क्स तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

6. एप्लीकेशन फॉर्म भरें:

रजिस्ट्रेशन विवरण भरने के बाद, आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा। इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। आवेदन फार्म में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी बिल्कुल ना भरे अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। 

7. महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करें:

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद, आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अटैच करना होगा। यह दस्तावेज आपके पहचान पत्र, अंकपत्र, फोटो आदि हो सकते हैं।

8. सबमिट करें:

सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अटैच करने के बाद, फॉर्म को पुनः जाँच लें कि सभी जानकारी सही ढंग से भरी गई है। इसके बाद आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।

9. प्रिंट आउट लें:

आवेदन सबमिट करने के बाद, आपके पास फॉर्म का प्रिंट आउट लेने का विकल्प होगा। आप इस प्रिंट आउट को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें 

योजना के अंतर्गत कई अन्य जानकारी को हासिल करने के लिए और कई सारे अन्य कार्यों को करने के लिए आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और पोर्टल पर लोगिन करने के लिए आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। पोर्टल पर अकाउंट बनाने एवं लॉगिन करने की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए नीचे पॉइंट में दी गई जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

  • ई कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दो लिंक मिलेंगी:
  1. लिंक 1 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन ओनली)
  2. लिंक 2 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन ओनली)
  • किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जिसमें अपनी User ID, Password और Captcha Code दर्ज करें।
  • “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के आवेदन स्टेटस को कैसे देखें 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अगर अपने आवेदन किया है और अभी तक आपको समझ नहीं आ रहा आपका आवेदनएक्सेप्ट हो चुका है या फिर नहीं तो इसके लिए आपको स्टेटस चेक करना होगा। योजना में आवेदन स्टेटस को चेक करने के लिए आप नीचे बताई गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें। 

  • जाएं E Kalyan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर।
  • क्लिक करें “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें” (Link-1)
  • चेक करें एप्लीकेशन स्टेटस के लिए “क्लिक हियर टू व्यू एप्लीकेशन स्टेटस”
  • एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना Registration Number डालें।
  • क्लिक करें “Search“।
  • आपके स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस दिखाई देगा।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के लाभ

चलिए अब हम आप सभी लोगों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के कुछ प्रमुख लाभ के बारे में भी बता देते हैं और आप इसके लिए नीचे जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

  • बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ की गई Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के अंतर्गत राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • योजना के अनुसार, ₹50000 की धनराशि स्नातक डिग्री हासिल करने तक कन्याओं को प्रदान की जाएगी।
  • धनराशि किस्तों में जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी।
  • योजना का लाभ केवल दो बेटियां ही उठा सकती हैं और यह धर्म, जाति, समुदाय के अनुसार नहीं है।
  • इसके अलावा, सेनेटरी नैपकिन और यूनिफॉर्म के लिए भी धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • योजना का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है।
  • यह योजना बाल विवाह को रोकने में मदद करेगी और सभी कन्याओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से राज्य की कन्याएं सशक्त बनेंगी और उनका शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा।
  • इस योजना से सम्पूर्ण राज्य का शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा और बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनेगा।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें

लड़कियों और उनके माता-पिता के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है: अगर आपकी कॉलेज की सूची में नाम नहीं है, तो आप इसे जोड़ने के लिए अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करें। अगर आपको आवेदन करते समय पंजीकरण बंद संदेश मिलता है, तो कृपया नए आवेदन की प्रतीक्षा करें। और अगर आपको कॉलेज के साथ कोई समस्या आती है, तो राज्य के शिक्षा मंत्री से मिलें या उन्हें पत्र लिखें।

Kanya Utthan Yojana से सम्बंधित FAQ.

क्या स्नातक में पढ़ाई करने वाली शादीशुदा महिला को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा?

जी हां बिल्कुल मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ शादीशुदा महिला को भी जो स्नातक की पढ़ाई कर रही होगी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने की लास्ट डेट क्या थी?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने की लास्ट डेट 25 मार्च 2024 की थी। इस योजना को दोबारा जल्द शुरू किया जाएगा।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 के अंतर्गत कितने रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिलती है?

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹50000 तक की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

इस योजना को केवल बिहार राज्य में शुरू किया गया है।

आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमने बिहार राज्य की बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई mukhyamantri kanya utthan yojana के बारे में विस्तार से और यूजफुल जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि कन्या उत्थान योजना के बारे में दी गई जानकारी आपके लिए जरूर उपयोगी और सहायक साबित हुई होगी। इस योजना के बारे में दी गई जानकारी को आप सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि अन्य जरूरतमंद बालिकाओं को इस योजना के बारे में आपके जरिए पता चल सके। 

इसके अलावा इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न के लिए या फिर योजना से संबंधित किसी भी जानकारी को हासिल करने के लिए आप अपना सवाल हमसे कमेंट बॉक्स में पूछे हम आपको इसका शीघ्र उत्तर देंगे। 

Leave a Comment